Union Minister Piyush Goyal arrives in Rome on 2-day visit to Italy

शेयर करे

Union Minister Piyush Goyal arrives in Rome on 2-day visit to Italy

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल दो दिवसीय इटली दौरे पर रोम पहुंचे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इटली की दो दिवसीय यात्रा पर कल रोम पहुंचे। उन्होंने इटली के उप प्रधान मंत्री एंटोनियो ताजानी से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों के

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सभी पहलुओं की समीक्षा की। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, दोनों मंत्रियों ने इस बात पर विचारों का आदान-प्रदान किया कि विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिए भारत-इटली व्यापार और आर्थिक साझेदारी का लाभ कैसे उठाया जा सकता है। दोनों मंत्रियों ने भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय व्यापार में

उच्च वृद्धि पर संतोष व्यक्त किया, जो 2022 में लगभग 16 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है, और इसे और विस्तारित करने का संकल्प लिया। श्री गोयल ने श्री ताजनी को भारत की जी-20 प्राथमिकताओं के बारे में बताया और उन्हें अगस्त 2023 में भारत में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में आमंत्रित किया।

श्री गोयल ने श्री ताजनी को भारत-यूरोपीय संघ एफटीए वार्ता में हुई प्रगति के बारे में भी जानकारी दी। दोनों मंत्रियों ने एक मुक्त, संतुलित और निष्पक्ष मुक्त व्यापार समझौते को प्राप्त करने के महत्व को रेखांकित किया

और आशा व्यक्त की कि यह जल्द ही संपन्न हो जाएगा। वे सितंबर 2023 के अंतिम सप्ताह में रोम में आर्थिक सहयोग पर संयुक्त आयोग (JCEC) के अगले सत्र के आयोजन पर भी सहमत हुए।